UP के वन विभाग ने पिछले 8 वर्षों में 210 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया : CM Yogi

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
UP के वन विभाग ने पिछले 8 वर्षों में 210 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया : CM Yogi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लखनऊ में प्रकृति तथा सतत विकास के साथ सामंजस्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी-2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को आश्वस्त किया है कि वर्ष 2070 तक भारत नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने पिछले 8 वर्षों में 210 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। मनुष्य को अगर अपने अस्तित्व को बचाना है तो सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण की दिशा में कार्य करना ही पड़ेगा। व्यक्ति, प्रकृति के जितना अधिक नजदीक रहेगा, उतना ही स्वस्थ महसूस करेगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित ‘ग्रीन बजट’ पुस्तक का विमोचन कर जैव विविधता पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *