दिन में बेचते थे कुर्सी-चादर, रात में घरों के बाहर से करते थे बाइक चोरी, लखनऊ में तीन बाइक चोर गिरफ्तार

अधिकतर गाड़ियां ग्रामीण इलाकों में ग्राहक खोज कर बेचते थे। ग्रामीण इलाकों में लोग कागजात नहीं मांगते थे।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
दिन में बेचते थे कुर्सी-चादर, रात में घरों के बाहर से करते थे बाइक चोरी, लखनऊ में तीन बाइक चोर गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ पुलिस ने बाजार और घरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 13 बाइक बरामद हुई है। यह लोग मास्टर चाबी (जिससे पुराने लॉक आसानी से खुल जाते) का प्रयोग करते थे।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पकड़े गए चोर सीतापुर के कमलापुर निवासी दिलीप, सीतापुर बिसवां मियागंज के अली हुसैन उर्फ सूफियान और शाहिद हैं। इनके पास से चोरी की 13 बाइक और दो मास्टर चाबी बरामद हुई है। यह लोग लखनऊ में बाजारों और घरों के बाहर खड़ीं बाइकें चोरी करते थे।

जिन्हें आसपास के जिलों में 20 से 25 हजार रुपए में बेच देते थे। अधिकतर गाड़ियां ग्रामीण इलाकों में ग्राहक खोज कर बेचते थे। ग्रामीण इलाकों में लोग कागजात नहीं मांगते थे। चोरों में दिलीप ऑटो ड्राइवर है। अली हुसैन चादर और शाहिद कुर्सी बेचता है। शाहिद पर सात, अली पर पांच और दिलीप पर दो मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि चोरी के वाहन खरीदने वालों के विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *