सुल्तानपुर : रबी की फसल के बाद खरीफ की फसल में मुख्य फसल धान को तैयार करने के लिए किसानों ने कमरकस ली है। अब मौसम भी बारिश का होने की कगार पर है। ऐसे में कुछ किसान किसी कारणवश धान की नर्सरी नहीं डाल पाए, जिससे अब उनके सामने आए समस्या हो गई है। वह ऐसी कौन सी प्रजातियां के धान की नर्सरी डालें जो कम समय में तैयार हो जाए, समय के साथ-साथ पैदावार में भी कमी ना आए तो आईए जानते हैं…
सुल्तानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सी के त्रिपाठी ने बताया कि बीपीटी 5204 धान की एक ऐसी प्रजाति है जो सांबा मंसूरी की शाखा मानी जाती है। यह प्रजाति कम समय में तैयार हो जाती है और उत्तर भारत की जलवायु के हिसाब के अनुकूल है ऐसे में अगर जिन किसानों ने अभी तक धान की बुवाई नहीं की है, उनके लिए यह प्रजाति काफी सकारात्मक सिद्ध हो सकती है।
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि एय ए यू 7029 प्रोजेक्ट खास तौर पर उन किसानों के लिए बनाई गई है, जो किसान कम समय में धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करना चाहते हैं। इस प्रजाति के धान की महक भी काफी अच्छी होती है और मौसम के अनुकूल इस प्रजाति को तैयार किया जा सकता है।