आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम-2.0’ अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर पौधरोपण किया। सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ‘नया उत्तर प्रदेश’ पर्यावरण संरक्षण और वन आच्छादन को आगे बढ़ाने में सफल हुआ है। बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। हम समाज को टूटने नहीं देंगे, राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे।
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पिछले 8 वर्षों में ‘नए उत्तर प्रदेश’ ने धरती माता के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए जिस महाभियान को आगे बढ़ाया था, आज उसी क्रम में प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत पौध रोपित किया। सीएम योगी ने कहा, समस्त प्रदेश वासियों से अपील है कि आप भी इस पावन अभियान का हिस्सा बनें और अपने-अपने घरों में एक पौधा लगाकर धरती माता एवं स्वयं की माँ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें। श्री अयोध्या धाम के विकास के लिए अयोध्या वासी 10 कदम चलते हैं तो हम लोग 100 कदम चलने के लिए तैयार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वर्तमान को संवारने और भविष्य को बचाने का एक अभियान है। वन विभाग के द्वारा रामायण काल के वृक्षों को फिर से स्थापित करके भगवान श्री राम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के माध्यम से आज इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम पर्यावरण को बचाने और वन आच्छादन 9-10 फीसदी करने में सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश हीट वेव से ग्रीन वेव की तरफ बढ़ चुका हैउत्तर प्रदेश हीट वेव से ग्रीन वेव की तरफ बढ़ चुका है। तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए, एक नियोजित और वैज्ञानिक प्रयास के माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा भी कर सकते हैं और मानवता के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में धर्मांतरण गिरोह के कथित सरगना छांगुर बाबा की संपत्तियों पर कार्रवाई की। उसे उत्तर प्रदेश ATS ने गिरफ्तार किया था। बलरामपुर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा, अवैध अतिक्रमण करने वाले माफिया प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई सरकार की प्राथमिकता है। उसी क्रम में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके अवैध कब्ज़े को हटाया जा रहा है।
अतिरिक्त SP बलरामपुर विशाल पांडे ने बताया, जलाउद्दीन उर्फ छांगुर के विरुद्ध एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसमें वो गिरफ्तार होकर जेल गया है। इसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति द्वारा सरकारी जमीन पर ईमारत बनाई गई थी… कई बार नोटिस देने के बावजूद जब उसने जमीन को खाली नहीं किया गया तब इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी लोग मौजूद हैं। जहां पर भी अवैध रूप से निर्माण किया गया है उसे ध्वस्त किया जाएगा… पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।