एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने ए.के.टी.यू. जोनल फेस्ट 2025 में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने AKTU जोनल फेस्ट 2025 में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया
Highlights
  • एसआर ग्रुप के छात्रों ने एथलेटिक और टीम गेम्स दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।
  • विजेताओं को बीएसएसआईटीएम के चेयरमैन और संस्थान के अधिकारियों द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता बीएसएसआईटीएम, लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के छात्रों ने एथलेटिक एवं टीम दोनों ही श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

एथलेटिक इवेंट्स में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर बालक वर्ग में AIML शाखा के चौथे वर्ष के छात्र ऋषभ सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर बालिका वर्ग में CSE शाखा की द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिष्का चौरसिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में AI शाखा के तृतीय वर्ष के छात्र योगेश यादव ने रजत पदक जीता। 800 मीटर बालक वर्ग में EC शाखा के तृतीय वर्ष के छात्र विवेक शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि 800 मीटर बालिका वर्ग में AIML शाखा की तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। शॉट पुट बालक वर्ग में IT शाखा के चौथे वर्ष के छात्र आलोक यादव ने कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में BT शाखा के प्रथम वर्ष के छात्र सुनील यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में CSE शाखा की द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिष्का चौरसिया ने रजत पदक जीता।

टीम गेम्स में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खो-खो बालिका वर्ग में AIML शाखा की चौथे वर्ष की छात्रा अर्पिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने रजत पदक जीता। कबड्डी बालिका वर्ग में CS-DS शाखा की तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या शुक्ला की टीम ने कांस्य पदक जीता। वॉलीबॉल बालक वर्ग में CSE शाखा के चौथे वर्ष के छात्र मारूफ खान के नेतृत्व में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को बीएसएसआईटीएम लखनऊ के चेयरमैन माननीय आनंद शेखर सिंह द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं माननीय MLC पवन सिंह चौहान एवं वाइस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है बल्कि यह पूरे एसआर परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *