प्रयागराज में प्रेम की एक अनोखी कहानी : पत्नी को प्रेमी संग विदा कर बेटियों की जिम्मेदारी सौंपी

इस फैसले के दौरान एक शर्त रखी गई कि आरती अब अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण खुद करेगी और उनके साथ ही प्रेमी करन के घर जाएगी।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
प्रयागराज में प्रेम की एक अनोखी कहानी : पत्नी को प्रेमी संग विदा कर बेटियों की जिम्मेदारी सौंपी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया है। यहां फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने जब अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों की सच्चाई जानी, तो समाज के डर या विवाद की बजाय उसने शांत चित्त से एक बड़ा फैसला लिया।

करीब 12 साल पहले चन्द्रभान पटेल की शादी उतरांव थाना क्षेत्र के मोतिहा गांव की आरती से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब सामान्य चलता रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में आरती का दिल अपने पड़ोसी करन पटेल के लिए धड़कने लगा। करन, जो उम्र में आरती से 9 साल छोटा है, अमिलिया गांव का ही निवासी है और अविवाहित है।

आरती और करन के बीच का प्रेम धीरे-धीरे गहराता गया। दोनों छिप-छिपकर मिलते और एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया। बात यहीं नहीं रुकी, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। जब ये सब बातें पति चन्द्रभान को पता चलीं, तो उसने पहले अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। उसने उसे याद दिलाया कि उनकी दो मासूम बेटियां हैं- एक दो साल की और दूसरी चार साल की। लेकिन, आरती के दिल से करन के लिए मोहब्बत कम नहीं हुई।

बदलते हालात को समझते हुए चन्द्रभान ने आखिरकार एक ऐसा निर्णय लिया, जो आमतौर पर लोग नहीं लेते। उसने गुरुवार को तहसील में जाकर एक हलफनामा दाखिल किया और अपनी पत्नी से औपचारिक रूप से रिश्ता खत्म कर लिया। यही नहीं, उसने पत्नी को पूरी सहमति और सम्मान के साथ उसके प्रेमी करन को सौंप दिया।

इस फैसले के दौरान एक शर्त रखी गई कि आरती अब अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण खुद करेगी और उनके साथ ही प्रेमी करन के घर जाएगी। इस फैसले के वक्त महिला के पिता भी वहां मौजूद थे और पूरे मामले पर सहमति बनी।

करन, जिसकी उम्र 21 साल है और जो अभी तक अविवाहित है, अपनी प्रेमिका को खुशी-खुशी अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि आरती इससे पहले भी करन के साथ भाग चुकी थी, लेकिन बाद में लौट आई थी। इस बार पति ने खुद ही उसे उसके प्रेमी के साथ विदा कर एक अनोखा उदाहरण पेश किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव और आसपास के इलाके में काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे पति का त्याग और समझदारी कह रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक ताने-बाने से बाहर की कहानी मानते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *