झांसी : झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने टॉप किया है। उन्हें 400 में से 362.66 अंक मिले हैं। भदोही की शीबा परवीन को 333.992 अंकों के साथ दूसरी रैंक मिली है। जौनपुर की शिवांगी यादव की तीसरी रैंक आई है। उन्हें 331.992 अंक मिले हैं।
1 जून को 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। यानी सिर्फ 16 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिया। प्रवेश परीक्षा के लिए 3 लाख 44 हजार 546 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3 लाख 5 हजार 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पूरे प्रदेश में बीएड की 2.40 लाख सीटें हैं। करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी ने टॉपरों की लिस्ट और रिजल्ट जारी किया।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD पर क्लिक करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पिछले साल अलीगढ़ के मनोज कुमार ने टॉप किया था
पिछले साल अलीगढ़ के आर्ट स्ट्रीम के स्टूडेंट मनोज कुमार ने टॉप किया था। उन्हें 400 में 344.67 अंक मिले थे। टॉप-20 मेरिट लिस्ट में 14 छात्र शामिल थे, जबकि 6 छात्राओं ने जगह बनाई थी।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, परीक्षा में पारदर्शिता से कराई गई। टॉपर्स और सभी पास अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे सिर्फ एक प्रवेश परीक्षा नहीं पास कर रहे, बल्कि भविष्य के लिए काम करने जा रहे हैं। शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है।