हनीट्रैप में फंसाकर मांगी 51 लाख रुपए की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

युवती उसे अपनी बातों में फंसाकर जेबीपी लॉन की पार्किंग में ले गई। कार में युवती ने छात्र को बहकाकर अपने कपड़े उतार दिए।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
हनीट्रैप में फंसाकर मांगी 51 लाख रुपए की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ के चौक इलाके में रहने वाले एक लड़के को युवती ने स्नैपचैट पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसा लिया। युवती बातचीत करने के बहाने उसे एक लॉन की पार्किंग में ले गई। युवती ने कार में कपड़े उतार दिए। इसके बाद गैंग ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उससे 51 लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस ने गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ निवासी पार्षद का भतीजा एक प्राइवेट कॉलेज में लॉ का स्टूडेंट है। पीड़ित छात्र ने बताया कि करीब दो महीने पहले स्नैपचैट पर सुंबुल कमाल की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने पर युवती और पीड़ित के बीच चैट होने लगी। युवती ने खुद को नेशनल कॉलेज में बीकॉम की छात्रा बताया।

बुलाने पर पहुंच गया पार्किंग में मिलने

कुछ दिनों बाद युवती ने भी लॉ करने की इच्छा जताई और मेलजोल बढ़ा लिया। छात्रा ने मिलने की इच्छा जाहिर की। 11 फरवरी को पीड़ित छात्र युवती से मिलने राधे लाल स्वीट हाउस के पास पहुंच गया। युवती और उसका साथी पीड़ित की कार में बैठ गए।

युवती उसे अपनी बातों में फंसाकर जेबीपी लॉन की पार्किंग में ले गई। कार में युवती ने छात्र को बहकाकर अपने कपड़े उतार दिए। जिसके कुछ वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए। इस दौरान कुछ लड़के असलहा लेकर पहुंचे और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देकर डराने लगे।

डरा-धमकाकर उससे 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद युवती पीड़ित से 51 लाख रुपए की डिमांड करने लगी। रुपए न देने पर अश्लील वीडियो उसके पिता को भेजने की धमकी देने लगी। घबराए छात्र ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पार्किंग संचालक की मदद से चल रहा खेल

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपी बान वाली गली चौक निवासी रितेश वर्मा (38), मोती मस्जिद ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद मुरसल उर्फ मूसा (28) एसी मैकेनिक और कैंपवेल रोड ख्वाजा बिल्डिंग निवासी फैज (29) को गिरफ्तार किया। रितेश सोनार का काम करता है, मुरसल एसी मैकेनिक है। वहीं फैज जेबीपी लॉन में पार्किंग संचालक है। इसी पार्किंग में प्लान के तहत घटना की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *