Iran के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बेहोश, कोम के अस्पताल में चल रहा इलाज

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
मुज्तबा खामेनेई के अस्पताल में होने का दावा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर आई है. ब्रिटेन के मशहूर अखबार के एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 56 वर्षीय मुज्तबा खामेनेई फिलहाल बेहोश हैं और ईरान के कोम शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालत काफी गंभीर है और वे फिलहाल देश की कमान संभालने या कोई भी बड़ा फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं. यह जानकारी अमेरिका और इजरायल के खुफिया इनपुट और एक डिप्लोमैटिक मेमो के के तरफ से आई है. गौरतलब है कि इसी साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई ने सत्ता संभाली थी.

बताया जा रहा है कि उस हमले में मुज्तबा खामेनेई भी घायल हो गए थे और तभी से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. उनके सामने न आने की वजह से ही उनकी सेहत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. सत्ता संभालने के बाद से मुज्तबा खामेनेई ने केवल कुछ लिखित संदेश और बयान ही जारी किए हैं. हाल ही में 20 मार्च 2026 को नवरोज और ईद-उल-फितर के मौके पर उनकी तरफ से एक संदेश जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने दुश्मनों को करारा जवाब देने और लोगों की बहादुरी की तारीफ की थी. हालांकि, उनकी कोई भी हालिया तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है.

कुछ समय पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि उनका इलाज रूस की राजधानी मॉस्को में चल रहा है, लेकिन बाद में रूसी अधिकारियों ने साफ किया था कि वे ईरान में ही मौजूद हैं. ब्रिटैन की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई की अनुपस्थिति में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) प्रभावी ढंग से देश का कामकाज देख रही है.

हाल ही में ईरान के सरकारी टीवी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें मुज्तबा खामेनेई को एक ‘वॉर रूम’ में दिखाया गया था, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट्स ने उस वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं और उसे एआई (AI) द्वारा बनाया गया बताया है. फिलहाल ईरान की ओर से इस ताजा रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *