राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट शहीद, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शोक व्यक्त किया

सैनिक कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में हुए भारतीय वायुसेना के विमान क्रैश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट और को-पायलट शहीद, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शोक व्यक्त किया

चूरू : राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है। यह हादसा बुधवार (9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।

चूरू एसपी जय यादव ने बताया- राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। पिछले 5 महीनों में देश भर में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।

सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटनास्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने विमान क्रैश हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना के तुरंत बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में हुए भारतीय वायुसेना के विमान क्रैश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने विमान क्रैश में शहीद हुए पायलट और को-पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैनिक कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में हुए भारतीय वायुसेना के विमान क्रैश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ट्वीट किया, IAF का जगुआर ट्रेनर विमान आज राजस्थान के चुरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है… दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *