भारत में कोविड के हालात काबू में, सभी केस हल्के लक्षण वाले : सरकार

मीटिंग के बाद अधिकारियों ने बताया कि देश में कोविड की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
भारत में कोविड के हालात काबू में, सभी केस हल्के लक्षण वाले

नई दिल्ली। सिंगापुर और हांगकांग में कोविड मामलों में वृद्धि की रिपोर्टों पर भारत में स्वास्थ्य अधिकारी नजर रख रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में वर्तमान कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। सोमवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड- 19 की स्थिति नियंत्रण में है। देश में सक्रिय कोविड- 19 मामलों की संख्या केवल 257 है। ये मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की निगरानी करने के लिए कहा गया है।

कैसी है भारत की तैयारी?

मीटिंग के बाद अधिकारियों ने बताया कि देश में कोविड की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भारत का इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) और ICMR के नेतृत्व में चल रहे जीनोम सीक्वेंसिंग कार्यक्रम लगातार कोरोना और अन्य श्वसन संक्रमणों पर नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने साफ किया है कि फिलहाल यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन सतर्कता ज़रूरी है। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी संभावित संक्रमण की लहर से निपटने के लिए तैयार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *