आज उत्तर प्रदेश पुलिस देश के अंदर एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है : CM Yogi

₹724 करोड़ की लागत से 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं 25.63 हेक्टेयर में विस्तृत अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उ‌द्घाटन नए उत्तर प्रदेश के नए कासगंज में आस्था, सुरक्षा और विकास का संगम सिद्ध होगा।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
आज उत्तर प्रदेश पुलिस देश के अंदर एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है :CM Yogi

कासगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद कासगंज में ₹724 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं नवनिर्मित पुलिस लाइंस के उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरासत को सम्मान और सतत विकास की परिकल्पना की सिद्धि के क्रम में आज भगवान वराह की पावन धरा कासगंज को ₹724 करोड़ की लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात प्राप्त हुई। इस अवसर पर 25.63 हेक्टेयर में विस्तृत अत्याधुनिक नवीन पुलिस लाइन्स का उ‌द्घाटन भी हुआ। सुरक्षा, सुशासन, विरासत और विकास के समन्वय के साथ डबल इंजन की सरकार में जनपद कासगंज समृद्धि के शीर्ष पर स्थापित हो रहा है। ₹724 करोड़ की लागत से 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं 25.63 हेक्टेयर में विस्तृत अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उ‌द्घाटन नए उत्तर प्रदेश के नए कासगंज में आस्था, सुरक्षा और विकास का संगम सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारत ने बता दिया है कि अगर हमारे एक नागरिक को भी छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे। वर्ष 2017 के पहले की सरकार गुंडों के साथ मिलकर प्रदेश में अराजकता फैलाती थी। आज उत्तर प्रदेश पुलिस देश के अंदर एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

आज उत्तर प्रदेश की आधुनिक पुलिस को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। यह मॉडल बना है। अब उत्तर प्रदेश के गरीब का बच्चा भी आधुनिक शिक्षा से युक्त होकर देश के विकास में अपना योगदान देगा। सोरों का महत्व वही है, जो आज संभल का महत्व है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *