सीएम युवा उद्यमी योजना: 5 लाख रुपए का ब्याज फ्री लोन कैसे म‍िलेगा, जानें ये 5 Steps

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आप 5 लाख रुपये तक की लागत का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Vin News Network
Vin News Network
10 Min Read
सीएम युवा उद्यमी योजना: 5 लाख रुपए का ब्याज फ्री लोन कैसे म‍िलेगा, जानें ये 5 Steps

लखनऊ : अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाइए। यूपी सरकार आपको एक सुनहरा मौका दे रही है। यूपी में ऐसी ही एक स्‍कीम धूम मचा रही है। हर रोज सैकड़ों युवा मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी योजना के ल‍िए आवेदन कर रहे हैं। व‍ित्त वर्ष 2025-26 के ल‍िए यूपी सरकार ने 1,50,000 लोन देने का लक्ष्‍य रखा है और तेजी से युवाओं के आवेदन आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आप 5 लाख रुपये तक की लागत का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से आपको ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के युवाओं का खुद के पैरों पर खड़े होने के सपने को साकार करने के लिए यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से मदद की जाती है। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार की ओर से ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं आप जो भी काम शुरू करना चाहते हैं, उसकी ट्रेनिंग में भी यूपी सरकार मदद करेगी।

इसके अलावा यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना में भी बदलाव क‍िया है। अब इस योजना के अंतर्गत युवा 25 लाख रुपये तक का लोन बि‍ना ब्‍याज के पा सकते हैं। यही नहीं सरकार इस प्रोजेक्‍ट की सीमा 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने की तैयारी है। यह योजना क्‍या है, आप मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना पर क्‍ल‍िक करके जान सकते हैं।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की खास बातें क्या हैं?

उत्तर प्रदेश में युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग देकर खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करना।
21 से 40 साल के युवाओं को बिजनेस स्थापित करने में मदद करना।
1 लाख लोगों को हर साल स्वरोजगार, 10 साल में 10 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करना।
खुद का काम शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन मिलता है।
इस लोन को लौटाने की शर्तें भी बहुत आसान हैं।
सरकार की ओर से पर‍ियोजना लागत का 10% मार्ज‍िन मनी सब्‍स‍िडी के रूप में द‍िया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में कितना पैसा मिलता है?

पहला चरण
5 लाख रुपये तक की परियोजना को मंजूरी
4.50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा
4 साल तक 100% ब्याज पर छूट, गारंटी मुक्त कर्ज
कैटेगरी के हिसाब से मार्जिन मनी खुद जुटानी होगी
मोरेटोरियम अवधि: 6 महीने तक पैसा लौटाने की जरूरत नहीं
CGTMSE कवरेज: यूपी सरकार की ओर से 4 साल तक दिया जाता है

दूसरा चरण
पहले चरण का लोन चुकाने के बाद दूसरे चरण में लोन मिलेगा
10 लाख तक की परियोजना लागत को मंजूरी
पहले चरण में लिए लोन का दोगुना या 7.5 लाख रुपये तक (जो भी ज्यादा है)
3 साल के लिए ब्याज में 50% सब्सिडी
CGTMSE कवरेज: यूपी सरकार की ओर से 3 साल तक द‍िया जाता है

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए मार्जिन मनी कितनी है?

पहले चरण के अंतर्गत लाभार्थी को परियोजना लागत का कुछ अंश खुद से जमा कराना होगा। हालांकि कैटेगरी के हिसाब से यह मार्जिन मनी तय की गई है। यूपी के कुछ जिले भी हैं, जिन्हें इसमें लाभ दिया गया है।

सामान्य वर्ग : मार्ज‍िन मनी 15%
ओबीसी : मार्ज‍िन मनी 12.5%
SC/ST/दिव्यांग/पिछड़ा वर्ग : मार्ज‍िन मनी 10%
चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच : मार्ज‍िन मनी 10%

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए पात्रता क्या है?

आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
कम से कम 8वीं क्लास पास होना जरूरी है।
आवेदक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ट्रेनिंग ली हो।
जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ODOP ट्रेनिंग योजना, SC/ST ट्रेनिंग योजना या यूपी कौशल विकास मिशन।
किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्किल संबंधी Certificate/Diploma/Degree

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

STEP-1
सीएम-युवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
MSME पोर्टल पर New User Registration पर जाएं।
Plan में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना का चयन करें।
फिर आधार नंबर लिखें और Validate पर क्लिक करें, OTP वैरिफाई करें।
नीचे बॉक्स में नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम का अपने आप ही आ जाएगा।
अब मोबाइल नंबर, जिला और ई-मेल चुनें, Captcha Code डालकर Submit कर दें।

STEP-2
रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password बन जाएगा, इसी से पोर्टल पर लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद अपना पासवर्ड बदल लें और नया पासवर्ड बना लें।
अब यूजर आईडी और नए पासवर्ड से फिर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के साथ ही मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे भरते ही फॉर्म खुल जाएगा।

STEP-3
पूरे फॉर्म में तीन चरण हैं और आपको तीनों चरणों में सही जानकारी भरनी होगी।
पहले चरण में आपको व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आधार कार्ड से अपने आप आ जाएगा।
जाति, शैक्षिक योग्यता, स्थायी पता, वोटर आईडी वगैरह आपको भरना होगा।

STEP-4
दूसरे चरण में आपको जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उस परियोजना का विवरण देना होगा।
ऊपर Check CBIL Score का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करके अपना सीबिल स्कोर एड कर दें।
आप जो काम शुरू करना चाहते हैं, वह Product/Service (उत्पाद या सेवा) है, उसे चुनें।
अपने काम के बारे में पूरी जानकारी यहां भरनी होगी, उसके लिए कितनी पूंजी चाहिए।
प्लांट व मशीनरी के लिए कितना टर्म लोन चाहिए और CC Limit कितनी चाहिए, ये भरें।
अगर बिजनेस से संबंधित ट्रेनिंग सर्टिफिकेट है तो उसकी जानकारी भी भरें।
अगर ट्रेनिंग नहीं ली है तो इस बॉक्स को खाली भी छोड़ा जा सकता है।

STEP-5
अब तीसरे चरण का ऑप्शन आ जाएगा, जिसमें बैंक की जानकारी भरनी है।
जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं, उस बैंक में जाकर पहले बात कर लें।
उसी बैंक में सेविंग या करंट अकाउंट खुलवा लें।
अब यहां उसी बैंक खाते की पूरी जानकारी भरनी है।
आपके बैंक खाते में कितना पैसा है, उसकी जानकारी भी आपको देनी होगी।
आपके बिजनेस के लिए जितनी भी मार्जिन मनी की जरूरत है, उतना पैसा खाते में होना चाहिए।
मान लीजिए सामान्य श्रेणी के अंतर्गत 5 लाख का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो।
उसका 15% खाते में होना चाहिए, यानी 75000 रुपये खाते में होने चाहिए, बाकी का लोन मिल जाएगा।
Consent पर टिक करके Submit पर क्लिक कर दें।
मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें, प्लांट एवं मशीनरी का फॉर्म प्रिंट आउट निकालें, उसे भरकर अपलोड कर दें।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
डिजिटल हस्ताक्षर
आयु का प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)
परियोजना रिपोर्ट
जिस बैंक से लोन ले रहे हैं, उसकी स्टेटमेंट या पासबुक का पहला पेज
जो पता दिया गया है, वहां कब से रह रहे हैं, उसका प्रमाण पत्र
ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो सरपंच, अगर शहरी क्षेत्र से हैं वार्ड पार्षद से सर्टिफिकेट
पैन कार्ड
Self Declaration Form
कौशल प्रमाण पत्र

सीएम-युवा योजना के तहत पैसा कैसे मिलेगा?

मशीनरी या उपकरण वगैरह खरीदने के लिए पैसा सीधे सप्लायर के खाते में जाएगा।
बाकी कार्यशील पूंजी कैश क्रेडिट (CC) के रूप में लाभार्थी को मिलेगा।
मान लीजिए आपने आवेदन फॉर्म में 2.5 लाख मशीनरी और 2.5 लाख CC के रूप में लिखा।
तो 2.5 लाख सीधे सप्लायर को जाएगा और 2.5 लाख आपके खाते में आएंगे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए बैंक के लिए परियोजना रिपोर्ट कैसे बनाएं?

बैंक के लिए परियोजना रिपोर्ट बनाने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां परियोजना रिपोर्ट पर क्लिक करें, जो फॉर्म आएगा, उसमें जानकारी भरें और Apply Now पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्रोजेक्ट लिस्ट कहां मिलेगी?

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, नीचे Ideation:- Select Your Business Idea (अपना उद्यम चुनें)।
यहां प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर क्लिक करें और सारे प्रोजेक्ट रिपोर्ट की लिस्ट खुल जाएगी।
यहां आपको 650 से ज्यादा प्रोजेक्ट की लिस्ट मिल जाएगी, जो आपके काम की है, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि इसके लिए पहले आपको लॉगिन करना होगा।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत किन प्रोजेक्ट पर नहीं मिलेगा लोन?

शराब व तंबाकू उत्पाद (गुटखा, पान मसाला)
पटाखा निर्माण
40 माइक्रोन से कम प्लास्टिक बैग निर्माण
अन्य सरकारी प्रतिबंधित उद्योग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *