बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार सुबह यहां आरती के दौरान एक टेंट के गिरने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में आरती के लिए शामिल होने जा रहे थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक तेज हवा के कारण टेंट अचानक गिर पड़ा। इससे कई लोग इसके नीचे दब गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

भागते समय टेंट को खड़ा करने के लिए लगाए गए लोहे के रॉड से एक श्रद्धालु के सिर पर चोट लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ श्रद्धालु भगदड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। घायोलों में कुछ की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

पूरा परिवार पहुंचा था बागेश्वर धाम

अस्पताल प्रशासन और धाम प्रबंधन समिति की तरफ से मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को समय से नियंत्रित करने में सफल रही। मृतक का नाम श्याम लाल कौशल बताया जा रहा है। श्याम लाल मूलत: उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले थे। श्याम लाल के साथ उनका परिवार भी बागेश्वर धाम पहुंचा था।

4 जुलाई को है धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन

बता दें कि चार जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है। इस जन्मदिन के मौके पर देशभर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। धाम में चार जुलाई से गुरुपूर्णिमा तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। जन्मदिन कार्यक्रम से पहले हुए इस हादसे के बाद अब यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *