जयपुर : राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) एवं नगर निगम ग्रेटर, जयपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में झोटवाड़ा क्षेत्र से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों- सड़क, सीवरेज, जल भराव, ड्रेनेज, विद्युत आपूर्ति और सार्वजनिक पार्कों के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई और समयबद्ध समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे
-JDA द्वारा स्वीकृत सड़कों को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
-सी जोन बाईपास के बाहरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड ड्रेनेज सिस्टम की DPR को पूर्ण करने को कहा गया।
-अजमेर रोड से कालवाड़ रोड तक प्रस्तावित सेक्टर रोड निर्माण हेतु पृथक बैठक आयोजित करने का निर्देश।
-पुरानी चुंगी से सगत सिंह चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की DPR को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश।
-धाबास अंडरपास से निम्बार्क मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
-JDA Zone PRN क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा तथा शेष क्षेत्र में कार्य आरंभ करने के निर्देश।
-गिरधारीपुरा में जलभराव निस्तारण हेतु पंपिंग स्टेशन, सौंदर्यकरण और फेंसिंग कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा गया।
-मानसून में जलभराव की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु JDA और नगर निगम को निर्देशित किया गया।
-नगर निगम परिसीमन के बाद शामिल ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आवश्यक शहरी सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश।
-अमृत 2.0 योजना के तहत प्रस्तावित सीवर विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृत व शुरू करने के निर्देश।
-वंचित नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा के लिए JDA और नगर निगम को मिलकर विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश।
-झोटवाड़ा क्षेत्र के पार्कों के विकास के साथ-साथ मॉडल पार्क स्थापित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार का पहला कर्तव्य है।