लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नवनिर्मित स्मृति द्वार के लोकार्पण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने हिंदुआ सूर्य, भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वदेश और स्वधर्म के लिए उनका त्याग और बलिदान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। जब राष्ट्र के सामने कोई चुनौती आती है तो महाराणा प्रताप का स्मरण हर भारतवासी करता है। पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा हर भारतवासी का दायित्व बनता है। हम भारत की सेनाओं के मनोबल को बनाए रखें, अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश की बहादुर सेनाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश वासी पूरी मजबूती के साथ खड़ा होगा।
CM योगी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
CM योगी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
Leave a Comment