Neeraj Chopra Classic 2025 : जो टूर्नामेंट नीरज ने आयोजित किया, उसके विजेता भी बने, देखिए Video

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नीरज ने अपने घरेलू दर्शकों के साथ 86.18 मीटर भाला फेंका और पहले स्थान पर रहे।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
Neeraj Chopra Classic 2025 : जो टूर्नामेंट नीरज ने आयोजित किया, उसके विजेता भी बने

बेंगलुरु : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने ही नाम ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ का टूर्नामेंट जीत लिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नीरज ने अपने घरेलू दर्शकों के साथ 86.18 मीटर भाला फेंका और पहले स्थान पर रहे। 27 साल के नीरज चोपड़ा पहली बार अपने देश में किसी वर्ल्ड क्लास इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने इस टूर्नामेंट को ‘ए’ कैटेगरी दी है।

टाइटल जीतने के बाद नीरज ने कहा- मैं इस डिस्टेंस से खुश नहीं हूं। मुझे अच्छे नतीजे की उम्मीद थी। यह मेरे लिए मेंटली टफ था, क्योंकि मुझे पता था कि लोग मुझसे जीत की उम्मीद कर रहे हैं। मुझ पर घरेलू दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था।

नीरज चोपड़ा क्लासिक एक दिवसीय कॉन्टिनेंटल टूर मीटिंग है, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स से गोल्ड स्टेटस मिला है। यह भारत में आयोजित होने वाली पहली ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग है। दुनिया भर में वर्ल्ड और कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और डायमंड लीग मीटिंग्स के अलावा, कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट्स की एक सीरीज होती है, जिन्हें कई श्रेणियों जैसे A (गोल्ड), B (सिल्वर), C (ब्रॉन्ज) और चैलेंजर इवेंट्स में बांटा गया है। गोल्ड स्टेटस के साथ, नीरज चोपड़ा क्लासिक डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ा इवेंट माना जा रहा है।

नीरज चोपड़ा ने जून में पेरिस डायमंड लीग (88.16 मीटर) और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) में जीत दर्ज की है। नीरज ने इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में पहली बार अपने करियर में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। उनके पास सीजन का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो (90.23 मीटर) है। केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस सीजन में दोहा में 91.06 मीटर से अधिक थ्रो किया है।

नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक जीतने के बाद कहा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स इवेंट होना चाहिए। इस इवेंट में 12 टॉप इंटरनेशनल और भारतीय जैवलिन थ्रोअर्स ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *