अहमदाबाद: आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 3 जून को श्रेयस अय्यर की पंजाब और विराट कोहली की बेंगलुरु में मुकाबला होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 203 रन बनाए। जवाब में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। पंजाब और बेंगलुरु कभी आईपीएल चैम्पियन नहीं बनी हैं यानी इस बार नया चैम्पियन मिलना तय है।
कमाल के कप्तान अय्यर, तीसरी बार अपनी टीम को फाइनल तक ले आए
-श्रेयस बतौर कप्तान 3 बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा चुके हैं। 2020 में दिल्ली, 2024 में कोलकाता और 2025 में पंजाब।
-पंजाब 11 साल बाद फाइनल में पहुंची। इससे पहले 2014 में कोलकाता से हारी थी।
-2020 के फाइनल में अय्यर ने 50 गेंदों पर 65 और 2024 के फाइनल में 24 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली थी।
कोहली पर रहेंगी नजरें … क्योंकि कभी आईपीएल चैम्पियन नहीं बने
-बेंगलुरु आईपीएल इतिहास में चौथी बार फाइनल खेलेगी। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई, 2016 में हैदराबाद से हारी।
-विराट कोहली 2008 से टीम का हिस्सा हैं। वे सबसे ज्यादा सीजन खेलने के बाद ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
-विराट कोहली इस आईपीएल में 614 रन बनाकर टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।