Raja Raghuvanshi Murder Case : सबूत देख टूट गई सोनम, SIT की पूछताछ में कुबूला-‘हां, मैं पति राजा के मर्डर की साजिश में शामिल थी’

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read

नई दिल्ली। शादी के बाद शिलांग के सोहरा में पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मेघालय पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया।

पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और तमाम तरह के सबूतों को आरोपियों के सामने रखा, जिसके बाद सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली। सोनम ने कबूला कि उसी ने राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मेघालय पुलिस की एसआईटी राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच कर रही है। अब मेघालय पुलिस पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है।

9 जून को गाजीपुर में किया था सरेंडर
सोनम ने 9 जून को गाजीपुर (UP) में सरेंडर किया था। पुलिस के मुताबिक, सोनम का मकसद राजा को रास्ते से हटाकर राज कुशवाह के साथ नई जिंदगी शुरू करना था।

सोनम ने चुना था मुश्किल रास्ता
पुलिस के अनुसार, सोनम ने राजा को डबल डेकर ब्रिज घूमने के लिए कहा था। वहां जाने के दो रास्ते थे, लेकिन सोनम ने आसान रास्ते को छोड़कर मुश्किल रास्ता चुना। सोनम ने कबूल किया कि वह इस हत्याकांड में पूरी तरह शामिल थी। वहीं सोनम का भाई बुधवार को राजा के परिवार से मिलने पहुंचा। उसने कहा कि राज कुशवाहा अनपढ़ है और उनके यहां केवल मजदूरी करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *