बीजिंग : चीन के झांगजियाजी स्थित वुलिंगयुआन क्षेत्र की ऊंची और रहस्यमय पहाड़ियों के बीच बना बैलॉन्ग एलिवेटर अद्भुत इंजीनियरिंग का उदाहरण है। 326 मीटर ऊंचा यह कांच से बना डबल- डेकर (दो मंजिला) एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे भारी बाहरी लिफ्ट है।
‘सौ ड्रैगनों की लिफ्ट’ के नाम से यह प्रसिद्ध है। यह एलिवेटर एक सीधी खड़ी चट्टान के किनारे बना है और सैकड़ों पर्यटकों को कुछ ही मिनटों में जमीन से पहाड़ की चोटी तक ले जाता है।
इसका पारदर्शी ढांचा यात्रियों को ऊपर चढ़ते समय घाटियों, जंगलों और ऊंचे पर्वतों का रोमांचक दृश्य देखने का अनुभव कराता है। यह एलिवेटर केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि एक अनुभव है प्रकृति की विशालता और मानव तकनीक के मेल का यह हर साल लाखों पर्यटकों को रोमांच का अहसास कराता है।