हरियाणा TET रिज़ल्ट 2025: इंतज़ार अब जल्द खत्म

HTET रिज़ल्ट 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी की

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
हरियाणा TET 2025 रिज़ल्ट: बोर्ड ने पूरी की तैयारी
Highlights
  • 30-31 जुलाई को हुई थी परीक्षा, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी पूरा
  • तकनीकी कारणों से देरी: अब 30 सितंबर तक नतीजे जारी होने की उम्मीद
  • निगेटिव मार्किंग नहीं, पासिंग सर्टिफिकेट जीवनभर के लिए मान्य

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के परिणामों का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, नतीजों को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, बस अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही यह मंजूरी मिलती है, परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

कब आया था एचटीईटी 2025 का एग्ज़ाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी क्षेत्रीय जिला केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। अब नतीजे जारी होने का इंतजार है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया – “हम एचटीईटी रिज़ल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं जिन पर काम चल रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है और बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलती है, हम रिज़ल्ट जारी कर देंगे।”

अगस्त में होना था रिज़ल्ट, अब सितंबर के अंत तक संभावित
पहले यह रिज़ल्ट अगस्त 2025 में जारी होने वाला था। लेकिन तकनीकी कारणों और अनुमोदन की प्रक्रिया के चलते इसमें देरी हो गई। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने 30 सितंबर तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

HTET रिज़ल्ट ऐसे करें डाउनलोड
परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से चेक कर सकेंगे।
रिज़ल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर News Section में जाएं।
  • यहां आपको “HTET Result 2025 Download” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर HTET 2025 का रिज़ल्ट आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
हरियाणा TET 2025 परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक और प्रतिशत इस प्रकार हैं:

कैटेगिरीअंक प्रतिशतन्यूनतम अंक
अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग/ शारीरिक रूप से दिव्यांग (अन्य राज्य)60%90 अंक
अनुसूचित जाति एवं दिव्यांग/ शारीरिक रूप से दिव्यांग (हरियाणा निवासी)55%82 अंक
सभी श्रेणियों के लिए (एससी/दिव्यांग को छोड़कर)60%90 अंक

इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

प्रमाण पत्र की वैधता
एचटीईटी परीक्षा पास करने के बाद प्राप्त उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जीवनभर के लिए मान्य रहेगा। यानी एक बार पास करने के बाद आपको इसे दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी।

ऑफिशियल वेबसाइट से अपडेट लें
रिज़ल्ट से संबंधित किसी भी आधिकारिक जानकारी या नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को BSEH की वेबसाइट bseh.org.in
पर नियमित रूप से विज़िट करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थियों में उत्सुकता
रिज़ल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता चरम पर है। सोशल मीडिया पर भी HTET 2025 रिज़ल्ट को लेकर चर्चा तेज है। कई अभ्यर्थी हर दिन वेबसाइट चेक कर रहे हैं और रिज़ल्ट जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना सरकारी स्कूलों और संस्थानों में नौकरी पाने के लिए पहला कदम होता है। इसलिए HTET के नतीजों का हर साल अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *