भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन यानी गुरुवार, 2 अप्रैल, किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा . बुधवार की जबरदस्त तेजी के बाद, आज बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे की रंगत उड़ गई . हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही बुरी तरह टूटकर कारोबार कर रहे हैं .
बाजार की शुरुआत और मौजूदा स्थिति
आज सुबह सेंसेक्स की शुरुआत ही निराशाजनक रही. बीएसई सेंसेक्स 872.27 अंक या 1.19 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 72,262.05 के स्तर पर ओपन हुआ . गिरावट का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा और सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 1401 अंक नीचे गिरकर 71,733 के स्तर पर पहुंच गया.
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 456 अंक फिसल गया . निफ्टी ने दिन की शुरुआत 296 अंकों की गिरावट के साथ 22,383.40 पर की थी, जो देखते ही देखते 22,222 के स्तर पर आ गई. बाजार की इस लालिमा को देखकर एक्सपर्ट्स इसे ‘टमाटर जैसी लाली’ कह रहे हैं.
दिग्गज शेयरों का हाल
आज के कारोबार में बीएसई बास्केट में चारों तरफ बिकवाली का माहौल है . केवल HCL टेक के शेयरों में ही थोड़ी मजबूती देखी गई . इसके उलट, सनफार्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी जैसे बड़े नाम टॉप लूजर्स की सूची में शामिल होकर बाजार को नीचे खींच रहे हैं.
बुधवार का फ्लैशबैक
हैरानी की बात यह है कि कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में जबरदस्त रौनक थी . बुधवार को सेंसेक्स 1186.77 अंक उछलकर 73,134.32 पर बंद हुआ था और निफ्टी ने भी 348 अंकों की छलांग लगाकर 22,679.40 का स्तर छुआ था . कल के 25 हरे निशानों के मुकाबले आज बाजार में मंदी का गहरा साया है.
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है . शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है . किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें.