Video : UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री गुलाब देवी का हापुड़ में एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। गुलाब देवी मंगलवार दोपहर दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
Video : UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हाइवे पर दूसरी कार से माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री की गाड़ी टकरा गई। इससे मंत्री गुलाबो देवी घायल हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। मुरादाबाद की तरफ जाते समय यह हादसा होने की बात सामने आ रही है।

दरअसल, हाइवे किनारे जो अन्य गाड़ी थी। इसी गाड़ी से मंत्री का काफिला टकराया। एक गाड़ी की टक्कर के बाद अन्य गाड़ियां भी टकरा गई। इसी में मंत्री की गाड़ी भी टकराव का शिकार हो गई। इस हादसे में मंत्री घायल हो गई हैं। उनका ड्राइवर सतीश भी घायल है।

हापुड़ के छिजारसी इलाके में रोड एक्सिडेंट का मामला सामने आया है। प्रदेश की शिक्षा मंत्री हादसे का शिकार हो गईं। मंत्री की कार दूसरी कार से टकरा गई। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हापुड़ के छिजारसी में नेशनल हाइवे चौकी के पास उनका काफिला हादसे का शिकार हो गया।

दरअसल, हाइवे किनारे जो अन्य गाड़ी थी। इसी गाड़ी से मंत्री का काफिला टकराया। एक गाड़ी की टक्कर के बाद अन्य गाड़ियां भी टकरा गई। इसी में मंत्री की गाड़ी भी टकराव का शिकार हो गई। इस हादसे में मंत्री घायल हो गई हैं। उनका ड्राइवर सतीश भी घायल है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री गुलाब देवी का हापुड़ में एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। गुलाब देवी मंगलवार दोपहर दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं। छिजारसी टोल प्लाजा के पास आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन को भी रुकना पड़ा। मंत्री के वाहन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। इस कारण गाड़ी सामने चल रहे वाहन से टकरा गई।

मंत्री का अस्पताल में इलाज जारी बताया जा रहा है। इस हादसे में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री को तुरंत रामा अस्पताल में एडमिट किया गया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंत्री का इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *