यूपी के नए डीजीपी को मायावती ने गिनाईं चुनौतियां, योगी सरकार को भी घेरा, दिया बड़ा बयान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लगातार तीन पोस्ट कर राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
यूपी के नए डीजीपी को मायावती ने गिनाईं चुनौतियां, योगी सरकार को भी घेरा, दिया बड़ा बयान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की नियुक्ति के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लगातार तीन पोस्ट कर राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने नए डीजीपी के सामने अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करने की बड़ी चुनौती बताते हुए सरकार से सक्रिय सहयोग की मांग की है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नए कार्यवाहक डीजीपी को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं और मायावती द्वारा इस तरह की पोस्ट ने अब योगी सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

मायवती ने एक्स पर लिखा, देश के विभिन्न राज्यों में से ख़ासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहाँ कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।

ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुँचाने का बड़ा चैलेन्ज। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी।

वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहाँ की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *