नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर पर शुक्रवार को विशेष ब्रीफिंग हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का पाकिस्तान द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, रात में पाकिस्तान के सशस्त्र UAV(मानव रहित हवाई वाहन) ने बठिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश भी की जिसे पकड़ कर निष्क्रिय कर दिया गया। पाकिस्तानी हमले के जवाब में पाकिस्तान में 4 हवाई रक्षा स्थालों पर सशस्त्र ड्रोन लॉन्च किए गए। इनमें से एक ड्रोन AD रडार को नष्ट करने में सक्षम रहा। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया। भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तानी हमले के जवाब में, पाकिस्तान के चार एयर डिफेंस साइट्स पर सशस्त्र ड्रोन भेजे गए। इन ड्रोन में से एक ने एक एयर डिफेंस रडार को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने भी नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर की तोपों और सशस्त्र ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए गोलाबारी की… जिससे भारतीय सेना के कुछ जवानों को हानि और चोटें पहुंचीं। भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भी भारी नुकसान हुआ। भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया है।