UP International Trade Show 2025: पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायज़ा

ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में 25 सितंबर से शुरू होगा तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक सीएम ने दिए सख्त निर्देश!

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में होने जा रहा तीसरा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार और भी भव्य रूप लेने वाला है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों का निरीक्षण करने शुक्रवार को एक्सपो सेंटर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने एक्सपो सेंटर में विभिन्न पवेलियनों का दौरा किया और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की जिसमें विदेशी मेहमानों, उद्योगपतियों की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और राज्य सरकार की प्रमुख नीतियों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार का आयोजन पहले दोनों ट्रेड शो से कहीं बेहतर होना चाहिए। उन्होंने इसे “बदलते उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान” के तौर पर प्रस्तुत करने पर जोर दिया।

शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के ज़रिए सीधे एक्सपो सेंटर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक वे मौके पर रहे और तैयारियों की निगरानी की। इस दौरान औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने उन्हें तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *