सार्डिनिया के बारुमिनी में नुरागे सु नुराक्सी 1500 ईसा पूर्व नुराजिक सभ्यता के द्वारा निर्मित प्रागैतिहासिक स्मारक है। बिना किसी गारे (मोर्टार) के केवल पत्थरों को जोड़कर बनाए गए इस विशाल परिसर में एक ऊंचा केंद्रीय टॉवर (नुरागे), चार कोणीय बुर्ज, घुमावदार सीढ़ियां, कोठरियां और सैकड़ों झोपड़ियां शामिल हैं।
मुख्य मीनार की ऊंचाई 18 मीटर से अधिक है, जो उस समय की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है। यह संरचना एक किले, धार्मिक स्थल या सामुदायिक केंद्र के रूप में प्रयुक्त होती थी।
इसका सटीक उद्देश्य आज भी रहस्य बना हुआ है। परंतु यह स्पष्ट है कि नुराजिक लोग नगरीय योजना में कुशल थे। नुरागे सु नुराक्सी एक ऐसी सभ्यता की गूढ़ गाथा है, जिसने बिना लिखित भाषा के भी पत्थरों से अपना इतिहास रचा।
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट : जो बिना गारे के पत्थरों को जोड़कर बनाई गई
मुख्य मीनार की ऊंचाई 18 मीटर से अधिक है, जो उस समय की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है। यह संरचना एक किले, धार्मिक स्थल या सामुदायिक केंद्र के रूप में प्रयुक्त होती थी।
Leave a Comment