लखपति दीदी : बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख रुपए का लोन, जानिए केंद्र सरकार की ये योजना कैसे बनी भारतीयों के लिए वरदान

इस योजना का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
लखपति दीदी : बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख रुपए का लोन, जानिए केंद्र सरकार की ये योजना कैसे बनी भारतीयों के लिए वरदान

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बिना ब्याज के 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। आइए, जानते हैं कैसे महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

लखपति दीदी योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को न केवल बिना ब्याज का लोन दिया जाता है, बल्कि उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है।

क्या है इस योजना के फायदा?
महिलाओं को 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के प्रदान किया जाता है। इसका मतलब है कि लोन की पूरी राशि चुकाने के बाद कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खाद्य पदार्थ निर्माण, कृषि, और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है।
ये योजना महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय को विस्तार देने में मदद करती है।
योजना के तहत कम लागत में बीमा सुविधा भी उपलब्ध है, जो व्यवसाय को सुरक्षित बनाती है।
इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकती हैं और अपनी आय बढ़ा सकती हैं।

नियम और शर्त
लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।
आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महिला का किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना अनिवार्य है।
परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

आवेदन करने का तरीका जानिए
सबसे पहले अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह से संपर्क करें और उसका सदस्य बनें।
अपने व्यवसाय की योजना तैयार करें, जिसमें ये स्पष्ट हो कि आप लोन का उपयोग किस तरह करेंगी।
नजदीकी बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, या स्वयं सहायता समूह के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें। इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरें।
आवेदन जमा करने के बाद, संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों और बिजनेस प्लान की समीक्षा करेंगे।
समीक्षा के बाद, यदि आप पात्र पाई जाती हैं, तो लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा और राशि आपके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

किन व्यवसायों के लिए मिलेगा लोन?
इस योजना के तहत महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खाद्य पदार्थ निर्माण, पशुपालन, और अन्य छोटे-मोटे उद्योग शुरू करने के लिए लोन ले सकती हैं। ये लोन न केवल व्यवसाय शुरू करने, बल्कि मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *