प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बढ़ गई आखिरी तारीख, जानिए इसके फायदे

Vin News Network
Vin News Network
10 Min Read
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बढ़ गई आखिरी तारीख, जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब पात्र लोग पक्के मकान के लिए सरकार से मिल रही मदद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की तरफ से बढ़ाई गई आवेदन की तारीख के बाद अब उन लोगों के पास सुनहरा मौका है, जो अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं। पीएम आवास योजना के लिए जमीन के सर्वे की आखिरी तारीख 15 मई थी।

इसके बाद आवेदनों की जांच का काम शुरू होगा। इस बीच जिन्होंने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वो अब देर न करें। केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत जितने घर देने का लक्ष्य रखा था, वह बहुत ही तेजी से पूरा हो रहा है। ऐसे में आवेदन करने के बावजूद भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। PMAYG योजना के तहत अब आप 30 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से न सिर्फ घर बनाने के लिए पैसा मिलता है बल्कि और भी कई फायदे लाभार्थी को मिलते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करना बहुत ही आसान है। आप मोबाइल में एप डाउनलोड कर आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आप गरीबी रेखा से नीचे आने वाली पात्रता को पूरा करते हों। 2011 के जातीय व सामाजिक जनगणना के डाटा में आवासविहीन के लिए तय पैरामीटर पर खरे उतरने वाले ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। मसलन आवेदक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए। उसके बाद कार नहीं होनी चाहिए। अगर आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड है तो भी आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में से कोई सरकारी नौकरी में है या फिर आपकी मासिक आय 15,000 रुपये से ज्यादा है तो भी आप इस योजना का लाभ पाने के लिए हकदार नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार पक्का मकान बनवाने के लिए मैदानी इलाकों में 1,20,000 रुपये और पहाड़ी क्षेत्र में 1,30,000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा 3 किस्तों में आता है। इसके लिए आपको एक साल के भीतर घर का निर्माण करना होता है। हालांकि इसके अलावा भी आप कई फायदे ले सकते हैं। पीएम आवास के पैसों के अलावा लाभार्थी 70,000 रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण क्या है?
1 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (PM Awas Yojana-G) की शुरुआत की। इस योजना का लक्ष्य उन लोगों को पक्का घर मुहैया कराना था, जिनके सिर पर छत नहीं है। या जो झुग्गी-झोपड़ी में जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री के ‘Housing for All’ के मिशन के तहत न्यूनतम जमीन को बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर (करीब 30 गज) और साथ में किचन कर दिया गया है। साल 2022 तक ही 2.72 करोड़ के टारगेट में से 2 करोड़ घर बनाए जा चुके थे। अब PM-Awas Yojana 2.0 के तहत रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इस स्कीम के जरिए केंद्र सरकार घर बनवाने के लिए पैसा सीधे आधार से जुड़े खातों में ट्रांसफर करती है। इस योजना का लक्ष्य है कि गरीब लोगों को भी साफ-सुथरा और बेसिक सुविधाओं से लैस घर मिल सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के फायदे
मैदानी क्षेत्र में 1,20,000 रुपये प्रति यूनिट की आर्थिक मदद
पहाड़ी क्षेत्र में 1,30,000 रुपये प्रति यूनिट की आर्थिक मदद
हिमालय राज्य, पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर में 1,30,000 रुपये प्रति यूनिट की सहायता
70,000 रुपये तक 3% ब्याज दर से लोन की सुविधा पक्का मकान बनवाने के लिए
2,00,000 रुपये तक के मूलधन पर सब्सिडी ली जा सकती है
25 वर्ग मीटर न्यूनतम साइज होना चाहिए मकान का, जिसमें स्वच्छ किचन बन सके
12,000 रुपये की मदद स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत टॉयलेट बनाने के लिए
मनरेगा में 95 दिनों तक के लिए काम की गारंटी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हर घर को एक LPG कनेक्शन दिया जाएगा
सरकार की अन्य योजनाओं के तहत पीने के पानी का कनेक्शन, बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी

योग्यता
जिनके पास पक्का घर नहीं है और वे टूटे-फूटे कच्चे घर में रहते हैं
बिना आश्रय वाले घर
भीख मांगकर गुजारा करने वाले लोग
कूड़ा उठाने वाले या साफ-सफाई करने वाले
जनजातीय समूह के लोग
बंधुआ मजदूरी से छुड़ाए गए लोग

किन लोगों को नहीं मिलेगा PMAY-G योजना का लाभ
वो सभी जो 2 कमरों से ज्यादा पक्के घर में रह रहे हैं
अगर आपके पास टू व्हीलर, कार या बोट है तो
अगर आपके पास कृषि के लिए थ्री या 4 व्हीलर उपकरण हो
50,000 या उससे ज्यादा की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड हो
परिवार में से किसी भी एक सदस्य की सरकारी नौकरी हो
सरकार द्वारा रजिस्टर गैर-कृषि उद्यम करने वाले लोग
अगर परिवार में किसी भी सदस्य की आय 10,000 से ज्यादा है तो
अगर आप इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स भरते हैं
अगर आपके पास फ्रिज, लैंडलाइन फोन में से कुछ भी एक है
2.5 एकड़ से ज्यादा सिंचाई योग्य जमीन, साथ में सिंचाई के लिए एक उपकरण
5 एकड़ से ज्यादा खेती के लिए जमीन, जिसमें सीजन में 2 से ज्यादा फसल लगती हैं
कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 7.5 एकड़ से ज्यादा जमीन

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए
आधार कार्ड की Self Attested कॉपी, अगर आवेदक अनपढ़ है तो अंगूठे का निशान
मनरेगा से जारी हुआ जॉब कार्ड
बैंक खाते की पूरी जानकारी और उसकी फोटो कॉपी भी
स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर
Affidavit जिसमें लाभार्थी को यह लिखकर देना होगा कि उसके पास कोई भी पक्का घर नहीं है

पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए आवेदन करने की प्रकिया के 4 सेक्शन हैं: पर्सनल डिटेल, बैंक खाते की जानकारी, कन्वरजेंस डिटेल और संबंधित ऑफिस की डिटेल। आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाइए।
Personal Detail Section में नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जानकारी भरें
आधार कार्ड को यूज करने के लिए Consent अपलोड करें
अब Search Button पर क्लिक करें ताकि Beneficiary List से नाम, PMAY ID और प्राइरिटी को ढूंढा जा सके
अब Click to Register पर क्लिक करें, लाभार्थी की जानकारी अपने आप खुल जाएगी
अब इसी में अन्य जानकारी को भरना है, जैसे मालिकाना हक का टाइप, आधार नंबर, संबंध
आधार कार्ड के इस्तेमाल के लिए Consent अपलोड करें
अगले सेक्शन में लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी भरें
अगर आपको लोन भी चाहिए तो Yes चुनें और लोन की रकम भरिए
अगले सेक्शन में MGNREGA जॉब कार्ड नंबर और स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर भरिए
इसके बाद का सेक्शन संबंधित ऑफिस के द्वारा भरा जाएगा

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में नाम आने का पता कैसे चलेगा?
इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर करने के बाद एक सूची जारी की जाएगी। इस सूची को तैयार करने के लिए कई मापदंडों को ध्यान में रखा जाता है। मसलन आपने गलत जानकारी तो नहीं भरी है। इसके बाद प्राथमिकता तय होती है। इसी के आधार पर फाइनल सूची तैयारी होती है।

कैसे तैयार होती है प्राथमिकता
आवेदकों को SC/ST, अल्पसंख्यक और अन्य श्रेणियों में बांटा जाएगा। सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता मिलेगी जिनकी स्थिति काफी ज्यादा खराब है। उन्हें प्राथमिकता मिलेगी, जिनके पास घर नहीं है। इसमें प्राथमिकता 0, 1 या 2 कमरे के आधार पर निर्भर होगी। सूची के लिए तय पैरामीटर में कई मापदंड हैं। जिन घरों में 16 से 59 साल के बीच वयस्क सदस्य नही है। जिस घर में कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं है और महिला ही प्रधान है। जिन घरों में कोई साक्षर वयस्क नहीं है, या वो घर जिनमें विकलांग सदस्य हैं और कोई सक्षम सदस्य नहीं है। या फिर जिन घरों के पास यह स्कोर ज्यादा होगा, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।

पीएम आवास योजना का पैसा आने में कितना समय लगता है?
जैसे ही आपका नाम सूची में आएगा तो पैसा रिलीज करने का आदेश जारी हो जाएगा। यह आदेश जारी होने के 7 दिनों (7 working days) के भीतर पहली किस्त लाभार्थी के खाते में आ जाएगी। पूरा पैसा 3-5 किस्तों में खाते में आएगा।

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की लिस्ट कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं। इसमें Stakeholder टैब में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और Captcha डालें और Submit कर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *