लकड़ी का 24 मंजिला चेजियांग ड्रम टॉवर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

इसमें लकड़ी के टुकड़ों को काट-छेदकर आपस में इस प्रकार जोड़ा जाता है कि उन्हें अलग से किसी धातु या कील की आवश्यकता नहीं होती।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
लकड़ी का 24 मंजिला चेजियांग ड्रम टॉवर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

बीजिंग : चीन के गुइझोउ प्रांत के कॉन्जियांग काउंटी में स्थित चेजियांग ड्रम टॉवर लकड़ी से बनी एक भव्य संरचना है, जिसे शुई समुदाय द्वारा निर्मित किया गया है। यह टॉवर 24 मंजिला है और इसकी कुल ऊंचाई 99.9 मीटर है, जिससे यह दुनिया के सबसे ऊंचे लकड़ी के भवनों में से एक माना जाता है। इस टॉवर की सबसे खास बात यह है कि इसे बिना एक भी कील के बनाया गया है।

इसमें लकड़ी के टुकड़ों को काट-छेदकर आपस में इस प्रकार जोड़ा जाता है कि उन्हें अलग से किसी धातु या कील की आवश्यकता नहीं होती। यह निर्माण शैली चीन की प्राचीन वास्तुकला की एक अद्वितीय विरासत है, जो आज भी अपनी मजबूती और सौंदर्य के लिए जानी जाती है। ड्रम टॉवर शुई समुदाय की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है।

चीन में गुइझोई प्रांत के यिंगशान शहर में बनी 99.9 मीटर ऊंची लकड़ी की इमारत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। इसे दुनिया की पहली लकड़ी की बिल्डिंग, सबसे ऊंची और आर्किटेक्चर के हिसाब से तीन कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। यह 24 मंजिला है।

इसमें 150 से ज्यादा कमरे बनाए गए हैं। दो साल में तैयार हुई बिल्डिंग का निर्माण आर्किटेक्ट सुइ हैंग की डिजाइन के आधार पर किया गया है। इसमें देवदार की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी छत और दीवार भी लकड़ी की बनी हैं। यह पूरी तरह से ईकोफ्रेंडली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *