Solar Eclipse 2026: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को आर्थिक मामलों में रहना होगा सावधान

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

विन न्यूज़ नेटवर्क। साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त को लगने जा रहा है। यह ग्रहण हरियाली अमावस्या के दिन पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 13 अगस्त की रात 1 बजकर 28 मिनट तक रहने की बात कही जा रही है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इसके बावजूद ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर कुछ राशियों पर पड़ सकता है। खासतौर पर आर्थिक मामलों में कुछ राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिष विशेषज्ञ श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार सूर्य को ज्योतिष में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है और इसे आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा तथा धन-वैभव से भी जोड़ा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य की स्थिति में बदलाव को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा सकता है।

किन 4 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक असर?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवधि में बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा लगाना या जल्दबाजी में बड़ा आर्थिक फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। किसी नए बिजनेस डील या बड़े वित्तीय फैसले से पहले दस्तावेज और शर्तों की अच्छी तरह जांच करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत हो सकती है। शेयर बाजार या किसी अन्य जोखिम वाले निवेश में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित माना जाता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पैसों से जुड़े हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ना बेहतर होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को बड़े निवेश और नए आर्थिक सौदों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अचानक होने वाले खर्चों के लिए बजट पहले से तैयार रखना फायदेमंद रहेगा।

ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की अवधि में इन चार राशियों के लोगों को नए और जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। किसी नए व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है। शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले क्षेत्रों में निवेश करने से भी इस अवधि में बचने की सलाह दी जाती है।

ग्रहण के बाद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्नान करना, घर की साफ-सफाई करना और गंगाजल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा देवी-देवताओं की पूजा और सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करना भी कई लोग शुभ मानते हैं।

नोट: सूर्य ग्रहण और राशियों पर इसके प्रभाव से जुड़ी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं माना जाता। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले अपनी वित्तीय स्थिति और विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर ही लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *