सपा विधायक का बड़ा दावा, अस्पताल लाने से पहले हुई प्रतीक यादव की मौत, जज के निगरानी में हो जाँच

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रतीक यादव के निधन को लेकर चौंकाने वाले दावे हो रहे हैं। हालांकि इन दावों को लेकर कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। न ही अभी तक अस्पताल या पुलिस ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मौत की जांच की मांग करते हुए कहा कि संदिग्ध हालत में मौत हुई है। अस्पताल लाने से पहले मौत हुई। डॉक्टर ने बताया है कि यह सामान्य मौत नहीं है। सामान्य मौत में पोस्टमार्टम नहीं होता। प्रतीक यादव की मौत की जांच जज की निगरानी में होनी चाहिए।

रविदास मेहरोत्रा ने आगे कहा कि उनकी अस्पताल में लाने से पहले ही मौत हो गई थी। उनको अस्पताल में लाने में देरी हुई। हम मांग करते हैं कि प्रतीक यादव जी की मौत की जांच कराई जाए। समाजवादी पार्टी के इस बारे में अगले कदम को लेकर मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतीक यादव के बड़े भाई हैं, वे जो निर्णय लेंगे, उस पर फिर कार्रवाई होगी। फिलहाल हम यह मांग कर रहे हैं कि जांच हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *