समाजवादी पार्टी ने UP में आरक्षण दिवस 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ दिवस मनाने का लिया फैसला

अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग जो संविधान की शपथ लेते हैं, उसमें निष्ठा का पूर्ण अभाव दिखाई देता है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
समाजवादी पार्टी ने UP में आरक्षण दिवस 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ दिवस मनाने का लिया फैसला

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक् और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सब मिलकर छत्रपति साहू जी महाराज जी की जयंती मना रहे हैं, मैं सबका बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं। हम संकल्प लेते हैं कि जो रास्ता छत्रपति साहू जी महाराज, डॉ अंबेडकर, डॉ लोहिया, नेताजी ने दिखाया है उसपर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लड़ने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा, आने वाले समय में पूरे प्रदेश में आरक्षण दिवस 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तंभ दिवस मनाने का फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग जो संविधान की शपथ लेते हैं, उसमें निष्ठा का पूर्ण अभाव दिखाई देता है।

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग सोशलिस्टों के खिलाफ हैं, वही सेकुलर लोगों के खिलाफ हैं। सोशलिस्ट और सेक्युलर होने के लिए बड़े दिल वाला होना चाहिए इसलिए हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं। ये लोग PDA के भी विरोधी हैं क्योंकि हम लोग पीड़ा के एक सूत्र से बंधे हुए लोग हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग पिछले 9 सालों में जीरो टॉलरेंस, न्याय दिलाने, सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे थे, उनकी सरकार में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अगर दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कहीं हो रहा है तो वह उत्तर प्रदेश में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *