Rs 6,360 Crore Deal: Sundar Pichai की Package, कई Companies के Annual Profit से भी बड़ी

Priyanshu Kumari
Priyanshu Kumari
4 Min Read
Alphabet Inc. ने CEO Sundar Pichai के लिए Rs 6,360 Crore का नया pay package मंजूर किया

Alphabet Inc. ने अपने CEO सुंदर पिचाई के लिए एक नया और बेहद चौंकाने वाला लॉन्ग-टर्म compensation package मंजूर किया है। कंपनी के बोर्ड ने 4 मार्च 2026 को इस पैकेज को मंजूरी दी। यह पैकेज तीन साल यानी triennial structure पर आधारित है और मुख्य रूप से equity और performance से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब यह है कि पिचाई को इस पैकेज की पूरी वैल्यू तभी मिलेगी जब कंपनी अपने तय लक्ष्यों को हासिल करे।

Base Salary में कोई बदलाव नहींसुंदर पिचाई की base salary पहले की तरह ही 2 मिलियन डॉलर सालाना रहेगी। इसके अलावा पिछले सालों की तरह इस बार भी उन्हें कोई yearly bonus नहीं मिलेगा। लेकिन नए stock awards की बात करें तो यह कुल मिलाकर करीब 692 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6,360 करोड़ रुपये के बराबर हैं। यह रकम भारत की कई बड़ी कंपनियों के सालाना मुनाफे से भी कहीं ज्यादा है।

Performance Stock Units
शेयरधारकों के रिटर्न से जुड़ाइस पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा Performance Stock Units यानी PSUs के जरिए मिलेगा। Alphabet ने दो PSU tranches मंजूर किए हैं जिनकी कीमत 63-63 मिलियन डॉलर है। इन दोनों का भुगतान कंपनी के S&P 100 इंडेक्स की कंपनियों की तुलना में total shareholder return पर निर्भर करेगा।पहला tranche 2026 से 2027 की performance अवधि के लिए है और दूसरा tranche 2026 से 2028 की अवधि के लिए तय किया गया है।

अगर Alphabet का प्रदर्शन अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर रहा तो पिचाई को target shares का 200 प्रतिशत तक मिल सकता है। लेकिन अगर performance कमजोर रही तो यह राशि शून्य भी हो सकती है।

Restricted Stock Units
तीन साल में मिलेंगे शेयरपैकेज में 84 मिलियन डॉलर के Restricted Stock Units यानी GSUs भी शामिल हैं। ये शेयर मार्च 2026 से शुरू होकर जनवरी 2029 तक हर महीने धीरे-धीरे vest होते रहेंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पिचाई इस पूरी अवधि के दौरान CEO के पद पर बने रहें। हर vested unit Alphabet के Class C शेयरों में बदल जाएगी।Waymo और Wing पर बड़ा दांवइस पैकेज में Alphabet के Other Bets कारोबार से जुड़े incentives भी शामिल हैं। पिचाई को Waymo के लिए 130 मिलियन डॉलर और Wing के लिए 45 मिलियन डॉलर के BPUs दिए गए हैं।

BPUs यानी ऐसी units जो specific Alphabet projects में ownership stake में बदलती हैं, लेकिन केवल तभी जब उन businesses की वैल्यू बढ़े।अगर Waymo और Wing की valuation तीन साल में नहीं बढ़ी तो पिचाई को इस हिस्से से कुछ भी नहीं मिलेगा। यह कदम leadership का ध्यान autonomous driving और drone delivery जैसे भविष्य के कारोबार पर केंद्रित करने के लिए उठाया गया है।

Alphabet ने क्यों बनाई यह structure?
Alphabet के बोर्ड का कहना है कि इस तरह की pay structure तीन मकसदों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पहला, CEO की कमाई को long-term shareholder value से जोड़ना। दूसरा, नई technology ventures में growth को प्रोत्साहित करना। तीसरा, Waymo और Wing जैसे high-potential projects को scale करने में leadership को reward करना।कुल मिलाकर यह package इस बात का संकेत है कि Alphabet अपने CEO को न केवल मौजूदा कारोबार बल्कि भविष्य की तकनीकों पर भी पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *