नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन की कीमत सिर्फ ₹6,599 रखी गई है और कंपनी का दावा है कि इस फोन पर 20 घंटे तक लगातार YouTube देखा जा सकता है।
इस नई पेशकश से कंपनी ने एक बार फिर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी की तलाश में हैं।