पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: द‍िल्‍ली में कैसे म‍िलेगी 300 यून‍िट फ्री ब‍िजली? यहां जानें पूरा प्रोसेस

सोलर पैनल लगवाने के बाद आप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं। यही नहीं अगर ज्यादा बिजली पैदा होती है तो उसे सरकार को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता है।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: द‍िल्‍ली में कैसे म‍िलेगी 300 यून‍िट फ्री ब‍िजली? यहां जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और विदेशों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सौर योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया।

सोलर पैनल लगवाने के बाद आप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं। यही नहीं अगर ज्यादा बिजली पैदा होती है तो उसे सरकार को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता है। इस योजना के तहत सरकार ने साल 2027 तक एक करोड़ सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया। एक करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से हर साल 75,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही इस योजना से कार्बन फुटप्रिंट भी कम करने में मदद मिलेगी।

अगर आप द‍िल्‍ली में रहते हैं तो अच्‍छी बात यह है क‍ि आपको केंद्र सरकार की सब्‍स‍िडी के अलावा 30,000 रुपये की अलग से सब्‍स‍िडी म‍िलेगी। मतलब द‍िल्‍ली में 3 kW का सोलर पैनल लगवाने के ल‍िए 1,08,000 रुपये की सब्‍स‍िडी म‍िल सकती है। 3 kW का सोलर पैनल लगवाकर आप आसानी से 300 यून‍िट तक ब‍िजली मुफ्त पा सकते हैं।

द‍िल्‍ली में म‍िलेगी 30,000 रुपये की एक्‍स्‍ट्रा सब्‍स‍िडी
अगर आप द‍िल्‍ली में रहते हैं तो अच्‍छी बात यह है क‍ि आपको केंद्र सरकार की सब्‍स‍िडी के अलावा 30,000 रुपये की अलग से सब्‍स‍िडी म‍िलेगी। मतलब द‍िल्‍ली में 3 kW का सोलर पैनल लगवाने के ल‍िए 1,08,000 रुपये की सब्‍स‍िडी म‍िल सकती है। 3 kW का सोलर पैनल लगवाकर आप आसानी से 300 यून‍िट तक ब‍िजली मुफ्त पा सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य
पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो, इसलिए Clean Energy को बढ़ावा देना।
सोलर पैनल लगाने से मिलेगी मुफ्त बिजली, मंहगे बिजली बिल के जंजाल से मुक्ति।
ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा और विदेशों पर निर्भरता कम होगी।
सोलर पैनल निर्माण और उन्हें लगाने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्या फायदे हैं?
सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी, जो सीधे खाते में आएगी।
बिजली बिल 0 या फिर बहुत ही कम हो जाएगा, बार-बार बिजली गुल होने की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं।
एक बार सोलर पैनल लगा लिया तो समझिए करीब 20-25 साल तक लगभग मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा।
क्लीन और ग्रीन एनर्जी की वजह से आप धरती को भी प्रदूषण से बचाने में अपना योगदान दे पाएंगे।
अगर सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है तो ग्रिड को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता है।

ग्रुप हाउसिंग सोसायटी या RWA को मिलने वाली सब्सिडी
18,000 प्रति kW की सब्सिडी मिलेगी सरकार की ओर से।
3 kW प्रति घर के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी।
500 kW तक कॉमन फैसिलिटी जैसे EV Charging वगैरह तक मिलेगी सब्सिडी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ सिर्फ भारत के नागरिकों को ही मिलेगा।
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए।
परिवार पहले से ही सोलर पैनल से जुड़ी किसी योजना का लाभ न ले रहा हो।
घर में वैध बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
मकान या फ्लैट में रहने वाले या फिर छोटे बिजनेस संस्थान भी लाभ उठा सकते हैं।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *