दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा : कानपुर में बोले PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। Operation Sindoor में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है।

Vin News Network
Vin News Network
6 Min Read
दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा : कानपुर में बोले PM Modi

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करतीं ₹47,600 करोड़ लागत की 15 मेगा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुन्नीगंज और नयागंज के बीच कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई।

सीएम योगी ने कहा, दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करके भारत की सेना ने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 10 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए ‘मेड इन इंडिया’ की उस ताकत का भी अहसास दुनिया को कराता है। आज उत्तर प्रदेश का ऊर्जा उत्पादन एक नए उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहा है। देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के दश्मनों को जिस भाषा में वो समझे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और सामर्थ्य को एक उदाहरण के रूप में मान रही है।

पीएम मोदी ने कहा, कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी एशनया की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश #OperationSindoor के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। मैं फिर कहना चाहता हूं कि #OperationSindoor के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे। Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं – भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी, भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा, आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। पाकिस्तान का State और Non State एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। Operation Sindoor में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही।

पीएम मोदी ने कहा, ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है। जैसे कानपुर में पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है, ऐसी 7 ऑर्डिनेंस फैक्टियों को हमने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है। एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। Operation Sindoor में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश। जो infrastructure, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी metro cities में होती हैं… वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *