Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट, Gold 6,700 और Silver 12,700 रुपये सस्ता

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
सोना और चांदी आज सस्ते हुए

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार (23 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए दाम अचानक नीचे आ गए।

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर लगभग 6,706 रुपये गिरकर कारोबार कर रहा था। सोना 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे तक यह 4.64 प्रतिशत गिरकर 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Silver में भी बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट आई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 12,700 रुपये यानी 5.60 प्रतिशत गिरकर 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। दिन की शुरुआत चांदी ने 2,17,702 रुपये से की थी, जो दिन का उच्च स्तर भी रहा।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,449 रुपये रहा, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए करीब 24,490 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,450 रुपये दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में Gold के ताजा दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली
24 कैरेट — ₹1,46,110
22 कैरेट — ₹1,33,940
18 कैरेट — ₹1,09,620

मुंबई
24 कैरेट — ₹1,45,960
22 कैरेट — ₹1,33,790
18 कैरेट — ₹1,09,470

चेन्नई
24 कैरेट — ₹1,48,570
22 कैरेट — ₹1,36,190
18 कैरेट — ₹1,13,590

कोलकाता
24 कैरेट — ₹1,45,960
22 कैरेट — ₹1,33,790
18 कैरेट — ₹1,09,470

अहमदाबाद
24 कैरेट — ₹1,46,010
22 कैरेट — ₹1,33,840
18 कैरेट — ₹1,09,520

लखनऊ
24 कैरेट — ₹1,46,110
22 कैरेट — ₹1,33,940
18 कैरेट — ₹1,09,620

पटना
24 कैरेट — ₹1,46,010
22 कैरेट — ₹1,33,840
18 कैरेट — ₹1,09,520

हैदराबाद
24 कैरेट — ₹1,45,960
22 कैरेट — ₹1,33,790
18 कैरेट — ₹1,09,470

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं में यह गिरावट देखने को मिल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *