मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यहां एक युवक ने कथित रूप से बात न करने से नाराज़ होकर बीएससी की छात्रा पर मंदिर परिसर में हमला कर दिया। जब छात्रा ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूत्रों के अनुसार, छात्रा मंदिर में पूजा कर रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा। उसने पहले उसे बात करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। छात्रा के इंकार करने पर वह भड़क गया और अचानक पिस्टल से फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस का बयान, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी मैनपुरी ने बताया— “घटना गंभीर है। छात्रा की हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।”
इलाके में तनाव
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या न हो।