ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब की मौत, IDF ने दावा किया मार गिराया

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
IDF ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला किया

इजरायल के रक्षा मंत्री ने बुधवार यानि आज को कहा कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर Ismail Khatib को रात भर चली कार्रवाई में मार गिराया। हालांकि इस घटना पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। खातिब की मौत Ali Larijani और आईआरजीसी के बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख की हत्या की पुष्टि के कुछ ही समय बाद हुई है।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने खातिब के सिर पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम रखा था। इजरायली रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने सेना को बिना अतिरिक्त अनुमति के ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की छूट दी थी।

IDF ने तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड यूनिट, सुरक्षा बलों के आपूर्ति केंद्र और मिसाइल सिस्टम पर हमले किए। इस दौरान कई लोग मारे गए और घायल हुए। इजरायली वायु सेना ने कमांड सेंटर और मिसाइल सिस्टम को भी निशाना बनाया।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने पहले पुष्टि की थी कि उनके सचिव अली लारीजानी और उनके परिवार के सदस्य, साथ ही सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, इस हमले में मारे गए। आईआरजीसी ने बसीज स्वयंसेवक बल के प्रमुख Gholamreza Soleimani की मौत भी अमेरिका-इजरायल हमले में होने की पुष्टि की।

यह घटनाक्रम इजरायल की ओर से ईरान की टॉप नेतृत्व और सुरक्षा संरचना को निशाना बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *