लखनऊ में अवैध कारतूस बेचने वाला गिरफ्तार, दूसरों के गन लाइसेंस से शस्त्र दुकान से लेता था बुलेट

पुलिस ने उसके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन गन लाइसेंस के साथ 110 कारतूस बरामद की हैं। पुलिस टीम उसके आपराधिक इतिहास के साथ उसके ग्राहकों का पता लगा रही है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
लखनऊ में अवैध कारतूस बेचने वाला गिरफ्तार, दूसरों के गन लाइसेंस से शस्त्र दुकान से लेता था बुलेट

लखनऊ : लखनऊ क्राइम ब्रांच और चिनहट थाना पुलिस की टीम ने दूसरे के गन लाइसेंस पर बुलेट लेने वाले को गिरफ्तार किया। आरोपी शस्त्र की सरकारी शस्त्र दुकानों से लाइसेंस दिखाकर बुलेट लेता था। उसके बाद बाजार में अधिक दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन गन लाइसेंस के साथ 110 कारतूस बरामद की हैं। पुलिस टीम उसके आपराधिक इतिहास के साथ उसके ग्राहकों का पता लगा रही है।

चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि क्राइम टीम के साथ थाना पुलिस ने रहीमनगर निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित को राष्ट्रीय ग्रामोद्योग आश्रम इंटर कालेज के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

लाइसेंस लेकर कारतूस लेता

आरोपी धोखाधड़ी से शस्त्र धारकों का लाइसेंस लेकर कारतूस लेता था। जिन्हें बाजार में अवैध रूप से बेचता था। उसके पास से रिवाल्वर की दो लाइसेंस, राइफल की तीन लाइसेंस बरामद हुई हैं। साथ ही 30 कारतूस 315 बोर और 80 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं। आरोपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी किस को और किस मकसद से कारतूस सप्लाई कर रहा था। इस पूरे खेल में शस्त्र लाइसेंस धारक भी शामिल हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *