नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 2026 के लिए अपनी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दी है। इसमें क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और RRB पदों के प्रीलिम्स और मेन्स की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।
IBPS PO परीक्षा तिथियां
प्रीलिम्स परीक्षा की बात करें तो IBPS PO प्रीलिम्स 22 और 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद PO मेन्स परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को होगी।
IBPS SO परीक्षा तिथियां
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रीलिम्स परीक्षा 29 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि SO मेन्स परीक्षा 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
IBPS क्लर्क परीक्षा तिथियां
क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को होगी। इसके बाद कस्टमर सर्विस एसोसिएट (Clerk) मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
RRB परीक्षा तिथियां
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) की परीक्षा तिथियां भी कैलेंडर में शामिल हैं। RRB ऑफिसर स्केल-I प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 22 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। Office Assistant प्रीलिम्स परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर, 2026 को होगी।
मेन्स परीक्षा की बात करें तो RRB ऑफिसर स्केल I, II और III मेन्स 20 दिसंबर, 2026 को आयोजित होगी, जबकि RRB ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 30 जनवरी, 2027 को होगी।
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
IBPS 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स देखें और अपनी तैयारी घोषित संभावित तिथियों के अनुसार योजना बनाएं।
इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और वे प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए रणनीतिक रूप से तैयारी कर सकते हैं।
PSBs – CRP PO/MT-XVI, CRP SPL-XVI & CRP CSA-XV

RRBs – CRP RRBs-XV (Officers Scale I, II & III and Office Assistants)
