‘थोड़ा समय और चाहिए, मुझे…’ हॉर्मुज जलमार्ग को खोलने और तेल नियंत्रण पर Trump की बड़ी घोषणा

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुछ और समय मिलने पर अमेरिका हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक खोल सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार यानि आज को होर्मुज  जलडमरूमध्य की वर्तमान स्थिति और इसे फिर से खोलने की योजना पर अपना पक्ष रखा है. अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘ट्रुथ सोशल’ पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिकी प्रयासों को थोड़ा और समय मिलने पर इस रणनीतिक मार्ग को सुचारू रूप से खोला जा सकता है. होर्मुज  जलडमरूमध्य वैश्विक कच्चे तेल के व्यापार के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक माना जाता है.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि इस मार्ग के खुलने से तेल तक पहुँच आसान होगी, जो आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकता है. उन्होंने इस संभावित घटनाक्रम को विश्व अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़े वित्तीय अवसर के रूप में प्रस्तुत किया. राष्ट्रपति ने सवालिया लहजे में यह भी लिखा कि क्या यह पूरी दुनिया के लिए समृद्धि के एक नए स्रोत की तरह काम करेगा.

यह वक्तव्य ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य और कूटनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में आया है. वर्तमान संघर्ष के कारण इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में बाधा उत्पन्न हुई है. हॉर्मुज जलडमरूमध्य के नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *