1200 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक-कल्याण के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के अभियान का ही एक हिस्सा है।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
1200 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए CM योगी

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1,200 जोड़ों के विवाह हेतु जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।सीएम योगी ने सभी सभी नव दंपतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक-कल्याण के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के अभियान का ही एक हिस्सा है। हमें गरीब के जीवन में परिवर्तन लाना होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस प्रगतिशील सोच का एक प्रतीक है। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना है तो अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में हमें सोचना होगा। सरकार वही, जो जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *