Chicken Pulao Recipe: इस सीक्रेट ट्रिक से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा हर चावल

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
कुकर में बनाएं खिला-खिला चिकन पुलाव, हर दाना रहेगा अलग

विन न्यूज़ नेटवर्क। अगर आप हर बार बिरयानी बनाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चिकन पुलाव आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद में बेहद शानदार होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। सही तरीका अपनाने पर पुलाव का हर दाना अलग-अलग, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर बनता है।

इस तरह बनाए चिकन, आ जाएगा स्वाद

सबसे पहले चिकन को लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, नींबू के रस और थोड़ा तेल डालकर 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट कर लें। वहीं बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें ताकि पकने के बाद चावल लंबे और खिले हुए बनें। अब कुकर में घी और तेल गर्म करके तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची, काली मिर्च, सौंफ और स्टार ऐनिस जैसे साबुत मसाले भूनें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा करें, फिर मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर 5-6 मिनट पकाएं।

अब टमाटर, हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छी तरह गलाएं। इसके बाद नारियल का दूध या गाढ़ा दही डालें और लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व नमक मिलाएं। भीगे हुए चावल का पानी निकालकर कुकर में डालें और हल्के हाथ से एक-दो मिनट चलाएं। एक कप चावल के लिए लगभग डेढ़ कप गर्म पानी डालें, कुकर बंद करें और मध्यम आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं।

गर्मागर्म ग्रेवी के साथ परोसकर खाए चिकन

प्रेशर निकलने के बाद पुलाव को कांटे से फुलाएं और ऊपर से घी, नींबू का रस, फ्राइड प्याज, हरा धनिया, पुदीना और काजू डालकर सजाएं। तैयार चिकन पुलाव को रायते या अपनी पसंद की ग्रेवी के साथ गर्मागर्म परोसें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *