लखनऊ में कार ड्राइवर की हत्या : रात में दरवाजा खटखटाकर बुलाया, बांके से काट डाला

घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा के माजरा मवई कला की है। गांव का संजय कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
लखनऊ में कार ड्राइवर की हत्या : रात में दरवाजा खटखटाकर बुलाया, बांके से काट डाला

लखनऊ : लखनऊ में रविवार-सोमवार की रात दो बदमाशों ने एक कार ड्राइवर की बांके से काटकर हत्या कर दी। ड्राइवर और उसके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। किसी ने दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई। इसके बाद ड्राइवर की मां उठकर गई तो बाहर खड़े दो लोगों ने तुरंत उसका गला दबाया। पीछे से ड्राइवर भी आ गया तो बदमाशों ने चारा काटने वाले बांके से उस पर वार कर दिया।

घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा के माजरा मवई कला की है। गांव का संजय कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस ने बताया है कि रात में ड्राइवर संजय की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। ड्राइवर संजय की मां ने बताया- हमलावरों ने संजय के सिर, कमर और शरीर के कई हिस्सों पर बांके से मारा। इस दौरान संजय रसोई की तरफ भागा तो वहां भी उसे बांके से मारते रहे। बाद में बेटा बाहर भागते हुए नहर में कूद गया। हमलावरों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा।

मृतक की मां ने बताया- दरवाजा मैंने खोला। बदमाशों ने मेरी गर्दन पकड़ ली। अंदर से संजय ने पूछा क्या हुआ मां? मैंने कहा- मारने वाले आए हैं। बचाओ। इतना सुनते ही संजय आया तो बदमाशों ने उसे मारना शुरू कर दिया। उनमें से एक बदमाश चिल्लाया- बोटी-बोटी काट डालो इसे। मैं उनके हाथ जोड़ने लगी। मैंने कहा मत काटो। उसे छोड़ दो लेकिन दोनों नहीं माने और मेरे बेटे को काटकर मार डाला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *