भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन लखनऊ में, प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेगा “भोजपुरी गौरव सम्मान”

भोजपुरी का गौरव – लखनऊ के मंच पर

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
लखनऊ में सजेगा भोजपुरी संस्कृति और सम्मान का महाकुंभ
Highlights
  • संस्कृति, सम्मान और समाज का संगम
  • भोजपुरी महोत्सव – हमारी पहचान, हमारा अभिमान
  • सांस्कृतिक प्रस्तुति: कल्पना पटवारी, गोपाल राय

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में आयोजित होने वाला भोजपुरी महोत्सव 2025 इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। 23 अगस्त 2025 को लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज में यह महोत्सव शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक बड़े धूमधाम से संपन्न होगा।

इस अवसर पर न केवल भोजपुरी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को “भोजपुरी गौरव सम्मान” और “भोजपुरी विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, सांसद महाराजगंज-छपरा (बिहार) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी तथा भाजपा नगर अध्यक्ष लखनऊ आनन्द द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भोजपुरी गौरव सम्मान और विशिष्ट सम्मान
इस अवसर पर प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले प्रमुख नाम

  • आईपीएस विनोद कुमार सिंह (पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा)
  • आईपीएस प्रकाश डी (अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे)
  • आईएएस अमित कुमार घोष (प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन एवं पशुधन विभाग)
  • आईएएस मुकेश मेश्राम (प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति)
  • आईएएस रंजन कुमार (प्रमुख सचिव, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन)
  • आईपीएस प्रेम कुमार गौतम (पुलिस महानिरीक्षक, एटीएस)
  • आईएएस अखण्ड प्रताप सिंह (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण)
  • डॉ. संजीव मिश्रा (कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ)
  • डॉ. सी.एम. सिंह (निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान)
  • आईएएस विजय किरन आनन्द (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी)
  • आईएएस संजय कुमार सिंह (विशेष सचिव, संस्कृति विभाग)
  • उग्रसेन धर द्विवेदी (अपर आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवा कर)
  • इंजी. अशोक कुमार द्विवेदी (प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग)
  • आईएएस डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र (विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग)
  • डॉ. मनोज चौधरी (IRS) (आयकर उप-आयुक्त, दिल्ली)
  • दीपक कुमार दे (मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक)

सांस्कृतिक रंग भी बिखरेंगे
भोजपुरी महोत्सव में जहां समाजसेवा और प्रशासनिक योगदान को सम्मान मिलेगा, वहीं भोजपुरी लोकगीत, कविताएं, नृत्य और लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी और गायक गोपाल राय के सुरों से समारोह गूंज उठेगा।

भोजपुरी समाज का संदेश
कार्यक्रम आयोजक प्रभुनाथ राय का कहना है कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भोजपुरी भाषा, संस्कृति और समाज को एकजुट करने का प्रयास है। उनका कहना है –
“भोजपुरी गौरव सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भोजपुरी समाज के उस संघर्ष और परंपरा को सलाम है जिसने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *