लखनऊ : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान पांचवीं बार टली है। कल यानी उन्हें 19 जून 2025 को अंतरिक्ष की ओर रवाना होना था। अब इसे 22 जून तक स्थगित कर दिया गया है। नासा, एक्जिओम स्पेस और स्पेसएक्स 22 जून से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री अभियान ‘एक्सिओम मिशन 4’ के प्रक्षेपण का लक्ष्य नहीं बना रहे हैं। इस वजह से उड़ान टली है।
इसरो ने इस संबंध में ट्वीट किया, सरो, पोलैंड और हंगरी की टीमों ने एक्सिओम मिशन 4 की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के बारे में एक्सिओम स्पेस के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद एक्सिओम स्पेस ने कई मापदंडों का आकलन करने के लिए नासा और स्पेसएक्स के साथ परामर्श किया।
स्पेसएक्स फाल्कन 9 लॉन्च वाहन, ड्रैगन अंतरिक्ष यान की तत्परता की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के ज्वेज्दा मॉड्यूल में मरम्मत, चढ़ाई गलियारे की मौसम की स्थिति, चालक दल के स्वास्थ्य और तैयारियों के आधार पर एक्सिओम स्पेस ने सूचित किया है कि अगली संभावित लॉन्च तिथि 22 जून 2025 है।
लखनऊ में जन्मे और पढ़ाई करने वाले शुभांशु शुक्ला इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन हैं। यह मिशन नासा और Axiom Space का साझा मिशन है, जिसका नाम है Axiom-41 पहले इसकी 29 मई को थी।

उसके बाद यह तारीख 8 जून तय की गई। खराब मौसम के कारण डेट बढ़कर 10 जून की गई। फिर तारीख 11 जून तय हुई। उसके बाद 19 जून तय हुई। अब फिर से 22 जून तक स्थगित कर दिया गया है।
शुभांशु इस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाएंगे और वहां 14 दिन तक रहेंगे। वह भारत के दूसरे ऐसे व्यक्ति होंगे जो किसी निजी अंतरिक्ष मिशन के तहत स्पेस स्टेशन तक पहुंचेंगे। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत संघ के मिशन के तहत अंतरिक्ष गए थे।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के पिता एसडी शुक्ला ने बेटे की ऐतिहासिक उड़ान को लेकर कहा कि, हम सभी परिवारजन मिशन के सफल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुभांशु का सपना था कि वह एक दिन अंतरिक्ष में जाए, और ईश्वर चाहेंगे तो वह सपना जल्द ही होगा। हमलोग तो इस मिशन के सफल होने का इंतजार कर रहे है।