खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कोचिंग सिस्टम पर कही अहम बात

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
CM सम्राट चौधरी

पटना में दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु—के बीच चल रहे विवाद के बीच बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी दूरगामी योजना का जिक्र किया।

गयाजी दौरे के दौरान सोमवार को CM सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश होगी, जहां कोचिंग सेंटरों की जरूरत ही न रहे और छात्रों को बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में ही मिले। उन्होंने कहा कि “सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य है कि इन स्कूलों में हर वर्ग के बच्चे, चाहे वह नेता का हो या डॉक्टर का, एक साथ पढ़ें।” इसी दौरान मुख्यमंत्री ने गयाजी में 170 करोड़ रुपये की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में पूर्व सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार में बिजली, सड़क और जल आपूर्ति के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि जहां पहले केवल 17 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ 22 लाख से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाया और कहा कि राज्य में “क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म” के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों पर 48 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए निरंतर 20 घंटे काम करने की जरूरत है और राज्य को समृद्ध बनाने के लिए हर स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *