उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर

रेस्क्यू टीमों द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाइवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। शरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।

रेस्क्यू टीमों द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन और रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में 19 लोग सवार थे, इनमें से 1 की मौत हो गई है, जबकि 7 घायल हैं। 11 लोग लापता हैं।

वहीँ, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *